चार्जशीट तैयार करने में जुटी पुलिस!
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी का बहुचर्चित एसजेडीए घोटाला मामले में पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजेडीए के पूर्व चेयरमैन व सिलीगुड़ी के विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य व एसजेडीए के पूर्व सीइओ व मालदा के डीएम जी किरण कुमार, विधायक शंकर मालाकार आदि से पूछताछ के बाद भी दर्जनों […]
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी का बहुचर्चित एसजेडीए घोटाला मामले में पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुट गयी है.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसजेडीए के पूर्व चेयरमैन व सिलीगुड़ी के विधायक रूद्रनाथ भट्टाचार्य व एसजेडीए के पूर्व सीइओ व मालदा के डीएम जी किरण कुमार, विधायक शंकर मालाकार आदि से पूछताछ के बाद भी दर्जनों लोगों से पूछताछ हो चुकी है.
अब तो पुलिस उक्त मामले की चार्जशीट बनाने की तैयारी कर रही है. पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इस मामले की चार्जशीट सितंबर में अदालत में पेश की जायेगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में एक या दो दिग्गज लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है. फिलहाल वे शक के घेरे में हैं. यदि उन पर आरोप तये हुए, तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती हैं. गौरतलब है कि विगत महीने एसजेडीए में करोड़ों रुपये के घोटाले का मामला सामने आया था. उक्त मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










