लोकतंत्र की रक्षा के लिए हो जन आंदोलन:विमान
कोलकाता:राज्य के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. आम लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है. राज्य में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है. ये बातें राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने बुधवार को कहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वाम मोरचा कार्यकर्ताओं […]
कोलकाता:राज्य के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. आम लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है. राज्य में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन आंदोलन के अलावा दूसरा रास्ता नहीं है. ये बातें राज्य में वाम मोरचा के चेयरमैन विमान बसु ने बुधवार को कहीं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में वाम मोरचा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले हो रहे हैं.
बंगाल में लोकतंत्र पर मंडराते खतरे को रोकने के लिए वामपंथियों का आंदोलन लगातार जारी रहेगा. पंचायत चुनाव में पूरी तरह से धांधली हुई है. पंचायत चुनाव के लिए छह हजार मोरचा उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा करने नहीं दिया गया. पंचायत चुनाव के दौरान 19 से ज्यादा मोरचा कार्यकर्ताओं की हत्या होने का उन्होंने दावा किया. उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि तृणमूल सरकार की जनविरोधी नीति के विरोध में आम लोग सड़क पर उतरे. नीतियों का विरोध करें, तभी समाधान संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










