नेताजी सुभाषचंद्र बोस के परिजनों का दावा, खुफिया एजेंसियां करती हैं उनकी जासूसी

कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती के एक दिन पूर्व नेताजी के वंशजों ने चिंता जतायी कि केंद्र सरकार की ओर से उन लोगों पर निगरानी की जा रही है तथा उन लोगों की जासूसी हो रही है. इसके साथ ही उन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि यदि वह […]
कोलकाता : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जंयती के एक दिन पूर्व नेताजी के वंशजों ने चिंता जतायी कि केंद्र सरकार की ओर से उन लोगों पर निगरानी की जा रही है तथा उन लोगों की जासूसी हो रही है. इसके साथ ही उन लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि यदि वह राष्ट्रवादी नेता हैं, तो नेताजी से संबंधित गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करें और नेताजी के लापता होने के सही तथ्य को आम लोगों के सामने लायें.
गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपौत्र व द ओपेन प्लेटफार्म फॉर नेताजी के प्रवक्ता चंदन कुमार बोस ने कहा कि उन लोगों के हाथ लगी गुप्त फाइलों से यह साबित हो रहा है कि देश के प्रथम व पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने नेताजी के भतीजे व पूर्व सांसद अमिय नाथ बोस की निगरानी व जासूसी करने का आदेश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




