दो संदिग्ध केएलओ उग्रवादी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : असम पुलिस ने दो संदिग्ध केएलओ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को असम के गोसाईंगांव जिले के शिमूलटापु थाना क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया. इनके नाम मैनागुड़ी के बांशीलार डांगा निवासी ज्योतिष राय उर्फ बुलेट हाजंग (33) व सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी निवासी अभिजीत सिंह उर्फ आपेल (27) है. इनके पास […]

विज्ञापन

जलपाईगुड़ी : असम पुलिस ने दो संदिग्ध केएलओ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को असम के गोसाईंगांव जिले के शिमूलटापु थाना क्षेत्र से पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया. इनके नाम मैनागुड़ी के बांशीलार डांगा निवासी ज्योतिष राय उर्फ बुलेट हाजंग (33) व सिलीगुड़ी के खोरीबाड़ी निवासी अभिजीत सिंह उर्फ आपेल (27) है. इनके पास से एक पिस्तौल, ग्रेनाइड व कुछ गोली बरामद हुए हैं. इन दोनों को असम अदालत में पेश करने पर न्यायाधीश ने उन्हें 15 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया है. अदालत की अगली सुनवाई के दिन बंगाल की पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए आवेदन कर सकती है.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विभिन्न आपराधिक वारदातों से जुड़े रहने के जुर्म में पुलिस ने ज्योतिष को पहले भी गिरफ्तार किया था. जलपाईगुड़ी के बजरापाड़ा बम विस्फोट कांड के बाद पुलिस ज्योतिष के घर भी पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं था. सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2012 में ज्योतिष ने म्यांमार से अस्त्र प्रशिक्षण लिया था. पुलिस काफी दिनों से उसे तलाश रही थी, लेकिन वह पुलिस के आंखों में धूल झोंकने में हर बार कामयाब रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola