भाजपा सदस्यों पर तृणमूल कार्यकर्ता पर हमले का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 2:45 AM
मालदा : पुराने विवाद को लेकर तृणमूल कार्यकर्ता पर भाजपा आश्रित बदमाशों द्वारा सशस्त्र हमले का आरोप सामने आया है. गंभीर रूप से जख्मी हालत में तृणमूल कार्यकर्ता को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. मंगलवार रात घटना इंगलिशबाजार थाना के काजिग्राम ग्राम पंचायत के सादुल्लापुर मोड़ पर हुई है. जख्मी […]
मालदा : पुराने विवाद को लेकर तृणमूल कार्यकर्ता पर भाजपा आश्रित बदमाशों द्वारा सशस्त्र हमले का आरोप सामने आया है. गंभीर रूप से जख्मी हालत में तृणमूल कार्यकर्ता को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मंगलवार रात घटना इंगलिशबाजार थाना के काजिग्राम ग्राम पंचायत के सादुल्लापुर मोड़ पर हुई है. जख्मी तृणमूल कार्यकर्ता के सिर पर बंदुक के बट से हमला किया गया. पीड़ित परिवार ने भाजपा सदस्य प्रदीप मंडल सहित चार लोगों के खिलाफ इंगलिशबाजार थाने में शिकायत दर्ज करवायी है.
घटना के बाद आरोपी इलाके से फरार है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि जख्मी तृणमूल कार्यकर्ता का नाम जलाल शेख (52) गाजी ग्राम का निवासी है. रात को घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सादुल्लापुर इलाके में भाजपा पंचायत सदस्य प्रदीप मंडल सहित बदमाशों द्वारा तृणमूल सदस्य पर हमला करने का आरोप लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










