पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कटारी से मार कर पति की हत्या करने का आरोप खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर के गोआलतोड़ थानांतर्गत लेगीनोयारी गांव में पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने तेजधार कटारी से मार कर अपने पति की हत्या कर दी. मृतक का नाम फकीर मंडी (27) […]
विज्ञापन
कटारी से मार कर पति की हत्या करने का आरोप
खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर के गोआलतोड़ थानांतर्गत लेगीनोयारी गांव में पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि उसने तेजधार कटारी से मार कर अपने पति की हत्या कर दी. मृतक का नाम फकीर मंडी (27) है जबकि आरोपी पत्नी का नाम मालती मंडी. उनकी एक बेटी भी है. मिली जानकारी के अनुसार फकीर पेशे से दिहाड़ी मजदूर था. फकीर को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है. इसी को लेकर दोनों के बीच हमेशा झगड़ा होता था.
रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान फकीर ने लोहे की छड़ से मालती को पीटा था. इसके बाद वह सोने चला गया. आरोप है कि मालती ने सोते समय ही कटारी से उसके गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अदालत में पेश करने पर मालती को चार दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










