बंदूक दिखा कर दिनदहाड़े छिनताई
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दो अज्ञात लोगों ने की हवा में तीन राउंड फायरिंग रिवॉल्वर के बट से मार कर घायल किया युवक को खड़गपुर : खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत मातकातपुर गांव के निकट खड़गपुर-मेदिनीपुर मुख्य सड़क पर दो अज्ञात लोगों ने एक्सिस बैंक के माइक्रो फाइनेंस के दो कर्मचारियों की मोटरसाइकिल रोक कर बंदूक की नोक पर उनका […]
विज्ञापन
दो अज्ञात लोगों ने की हवा में तीन राउंड फायरिंग
रिवॉल्वर के बट से मार कर घायल किया युवक को
खड़गपुर : खड़गपुर ग्रामीण थाना अंतर्गत मातकातपुर गांव के निकट खड़गपुर-मेदिनीपुर मुख्य सड़क पर दो अज्ञात लोगों ने एक्सिस बैंक के माइक्रो फाइनेंस के दो कर्मचारियों की मोटरसाइकिल रोक कर बंदूक की नोक पर उनका रुपयों से भरा बैग छीन लिया.
इस दौरान बदमाशों ने हवा में तीन राउंड फायरिंग की. एक कर्मचारी के सिर पर रिवॉल्वर के बट से वार भी किया. घायल का नाम शिबू महतो है. वह बांकुड़ा जिले के राईपुर गांव का रहने वाला है और मेदिनीपुर शहर में स्थित एक्सिस बैंक के माइक्रो फाइनेंस कार्यालय में कार्यरत है.
शुक्रवार को शिबू अपने एक सहकर्मी के साथ खड़गपुर शहर में रुपये कलेक्शन करके मेदिनीपुर की ओर जा रहा था तभी मातकातपुर में एक मोटरसाइकिल से आये दो नकाबपोश लोगों ने हवा में फायरिंग की और नोटो से भर बैग छीन कर फरार हो गये. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बैग में एक लाख से अधिक रुपये थे.
शिबू का कहना है कि दोनों आरोपियो ने खड़गपुर से ही उनका पीछा किया था. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर दो सिविक वॉलंटियर भी तैनात थे, लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की. शिबू को उपचार के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










