पूर्व विस अध्यक्ष की पूत्रवधू से 64 हजार की ठगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 1:56 AM
कोलकाता : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में टूर कराने के नाम पर विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिवंगत हाशिम अब्दुल हलीम की पुत्रवधु सायरा शाह हलीम से 64 हजार रुपये ठगने के मामले में यूपी से प्रमुख आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अंकित कुमार (26) है. उसे लालबाजार के साइबर […]
कोलकाता : अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में टूर कराने के नाम पर विधानसभा के पूर्व स्पीकर दिवंगत हाशिम अब्दुल हलीम की पुत्रवधु सायरा शाह हलीम से 64 हजार रुपये ठगने के मामले में यूपी से प्रमुख आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम अंकित कुमार (26) है. उसे लालबाजार के साइबर थाने की पुलिस ने दादरी के गौतमबुद्ध नगर से गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सायरा शाह हलीम ने 20 सितंबर 2019 को इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी थी. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि अंडमान- निकोबार द्वीप का टूर कराने के लिए उन्होंने एक ट्रैवल्स कंपनी से संपर्क किया था. किस्तों में रुपये देने के बावजूद उन्हें किसी टूर पर नहीं ले जाया गया. इसके बाद इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










