सीएम कर रही हैं गंदी राजनीति : दीपा
कालियागंज: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों गंदी राजनीति कर रही हैं. राज्य में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में वह लगी हुई है. इसको लेकर वह विभिन्न कांग्रेसी नेताओं को प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शािमल कर रही है. यहां तक की उन्होंने मेरी आवाज को बंद करने के लिए मेरे परिवार […]
कालियागंज: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन दिनों गंदी राजनीति कर रही हैं. राज्य में कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश में वह लगी हुई है. इसको लेकर वह विभिन्न कांग्रेसी नेताओं को प्रलोभन देकर अपनी पार्टी में शािमल कर रही है.
यहां तक की उन्होंने मेरी आवाज को बंद करने के लिए मेरे परिवार को भी तोड़ दिया. ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी ने कही. लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार यहां राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं एवं समर्थकों के साथ बैठक के बाद वह संवाददाताओं को संबोधित कर रही थी. उन्होंने एम्स मुद्दे पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा केंद्र में भाजपा सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एम्स कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, लेकिन फिर भी इस मुद्दे को भुनाने में ममता बनर्जी लगी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य सभा में तृणमूल कांग्रेस का समर्थन हासिल करने के लिए एम्स के हस्तांतरण की मंजूरी दे दी है. यह एक तरह से ममता बनर्जी को खुश करने की कोशिश है.
उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने उत्तर बंगाल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए ही रायगंज में एम्स अस्पताल निर्माण को मंजूरी दी थी, लेकिन इस अस्पताल के यहां नहीं बनने से उत्तर बंगाल के लोगों को काफी नुकसान हुआ है. आज उत्तर बंगाल में इंसेफ्लाइटिस की बीमारी ने गंभीर रूप धारण कर लिया है और अब तक सैंकड़ों मरीजों की जान चली गयी है. उन्होंने राज्य सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण ही इतनी रोगियों की मौत हुई है. यदि रायगंज में एम्स अस्पताल का निर्माण हो गया होता तो इतने लोगों की मौत नहीं होती. श्रीमति दासमुंशी ने आगे कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र देकर रायगंज में ही एम्स स्तर के अस्पताल निर्माण की मांग की है. अगर केंद्र सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं करती है, तो उन्होंने आंदोलन की भी धमकी दी है.
गुलाम रब्बानी को दी चुनौती
ग्वालपोखर के विधायक गुलाम रब्बानी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें किसी प्रकार का प्रलोभन दिया है और उसके बाद ही वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उन्होंने गुलाम रब्बानी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर ग्वालपोखर से विधान सभा का चुनाव जीत कर दिखाये. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में सत्ता के आने के बाद से ही इस पार्टी के नेताओं व समर्थकों की गुंडागर्दी काफी बढ़ गयी है. उन्होंने यह भी दावा किया कि वर्तमान में यदि विधानसभा का चुनाव हो तो तृणमूल कांग्रेस की करारी हार होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










