5 किलो सोना चुरानेवाली नौकरानी हुई गिरफ्तार
Updated at : 23 Oct 2019 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

टाॅलीगंज थाना अंतर्गत प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड की घटना अचानक नौकरानी के काम पर नहीं आने पर सामान की जांच में गहने गायब होने का हुआ खुलासा कोलकाता : काम के दौरान मालिक के साथ पूरे परिवार का विश्वास जीतकर घर से पांच किलो सोने के गहने व गोल्ड बार चुराकर फरार हुई एक […]
विज्ञापन
टाॅलीगंज थाना अंतर्गत प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड की घटना
अचानक नौकरानी के काम पर नहीं आने पर सामान की जांच में गहने गायब होने का हुआ खुलासा
कोलकाता : काम के दौरान मालिक के साथ पूरे परिवार का विश्वास जीतकर घर से पांच किलो सोने के गहने व गोल्ड बार चुराकर फरार हुई एक नौकरानी को पुलिस ने काफी कोशिश के बाद गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर उनके दामाद के घर से चोरी के गहनों को भी बरामद कर लिया गया है.
घटना टालीगंज थाना क्षेत्र के प्रिंस गुलाम मोहम्मद शाह रोड में सोमवार दोपहर की है. गिरफ्तार नौकरानी का नाम गंगा हाल्दार है. उनके खिलाफ केदार सरविया (72) ने टालीगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में पुलिस को उन्होंने बताया कि उनके घर में नौकरानी कुछ महीनों से काम कर रही थी. कुछ दिन काम के दौरान ही उसने पूरे परिवार का भरोसा जीत लिया था.
इसके कारण परिवार के सभी सदस्य निश्चिंत होकर उसके सामने ही घर का सारा काम करते थे. सोमवार दोपहर से उसने काम पर आना बंद कर दिया. इसपर कुछ संदेह होने पर घर की जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे गये चार सोने की बार और अन्य गहने मिलाकर कुल पांच किलो सोने के जेवरात गायब हैं. यह पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.
नौकरानी को लेकर मिले विवरण के आधार पर टालीगंज थाने की पुलिस ने दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से उसे गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि चोरी का सारा सामान उसने अपने दामाद के यहां छिपाकर रखा है, जिसके बाद कैनिंग के आमतल्ला में स्थित दामाद के घर में छापामारी कर सभी चोरी के गहने बरामद कर लिये गये. चोरी के गहनों को छिपाकर रखने के आरोप में पुलिस ने दामाद को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




