अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल व दुष्कर्म

जलपाईगुड़ी : युवती की अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सहवास के लिए मजबूर करने की घटना में धूपगुड़ी थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना गादंग 1 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में हुई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी सुमन […]
जलपाईगुड़ी : युवती की अश्लील विडियो बनाकर ब्लैकमेल कर सहवास के लिए मजबूर करने की घटना में धूपगुड़ी थाना पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. घटना गादंग 1 नंबर ग्राम पंचायत इलाके में हुई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहले एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी सुमन बसु को गिरफ्तार किया गया है.
दोनों आरोपी घोकशाडांगा थाना इलाके के निवासी बताये गये है. मुख्य आरोपी सुमन बसु के खिलाफ युवती का नग्न विडियो बनाकर मोबाइल के जरीए दूसरे को भेजने का आरोप है.जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी ने विडियो दिखाकर युवती से दुष्कर्म किया. बाद में नाबालिग ने भी विडियो दिखाकर संबंध बनाया. इसके बाद घटना प्रकाश में आया. खबर पाकर पुलिस पकड़ने पहुंची तो वह भाग निकला, लेकिन चलती बाइक से कूदकर भागने के दौरान जांच अधिकारी ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का गुप्त बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है.धूपगुड़ी थाना आईसी सुबीर कर्मकार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




