साहित्यकार नवारुण भट्टाचार्य की अंत्येष्टी संपन्न

Updated:
विज्ञापन

अजय विद्यार्थी कोलकाता: साहित्यकार नवारुण भट्टाचार्य की शुक्रवार को अंत्येष्टी संपन्न हुई. गुरुवार की कैंसर से पीड़ित भट्टाचार्य का निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार रात भर पीस ह्वेन में रखा गया. आज सवेरे सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को क्रीक रो स्थित भाकपा (माले) के कार्यालय ले जाया गया. वहां भाकपा […]

विज्ञापन

अजय विद्यार्थी

कोलकाता: साहित्यकार नवारुण भट्टाचार्य की शुक्रवार को अंत्येष्टी संपन्न हुई. गुरुवार की कैंसर से पीड़ित भट्टाचार्य का निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार रात भर पीस ह्वेन में रखा गया.

आज सवेरे सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को क्रीक रो स्थित भाकपा (माले) के कार्यालय ले जाया गया. वहां भाकपा (माले) के समर्थकों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.

सवेरे पौने दस बजे के करीब उनके पार्थिव शरीर को कॉलेज स्ट्रीट बोइ पाड़ा ले जाया गया. यहां पब्लिसर्स एंड बुकसेलर्स गिल्ड की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि देने वालों में प्रसिद्ध कवि शंख घोष भी शामिल थे.

इस अवसर पर कई लेखक व कवि भी उपस्थित थे. उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके गोल्फग्रीन स्थित आवास पर ले जाया गया. वहां से केवड़ातल्ला श्मशान घाट ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola