दूसरे दिन भी सीबीआइ की सारधा चिटफंड मामले में छापेमारी
कोलकाताः सारधा कांड मामले में सीबीआइ की दिल्ली की विशेष टीम द्वारा गुरुवार को सुदीप्त सेन के महानगर के 10 इलाकों में तलाशी के बाद शुक्रवार को फिर से तलाशी शुरू की. सीबीआइ की आठ अधिकारियों की विशेष टीम दोपहर को सारधा चिटफंड के मालिक सुदीप्त सेन के साल्टलेक स्थित मिडलैंड पार्क स्थित कार्यालय पहुंची. […]
कोलकाताः सारधा कांड मामले में सीबीआइ की दिल्ली की विशेष टीम द्वारा गुरुवार को सुदीप्त सेन के महानगर के 10 इलाकों में तलाशी के बाद शुक्रवार को फिर से तलाशी शुरू की. सीबीआइ की आठ अधिकारियों की विशेष टीम दोपहर को सारधा चिटफंड के मालिक सुदीप्त सेन के साल्टलेक स्थित मिडलैंड पार्क स्थित कार्यालय पहुंची. टीम के सदस्यों ने मिडलैंड पार्क की चौथे व पांचवें तल्ले पर तलाशी कर रही है.
इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर स्थित स्टोर रूम भी तलाशी कर रही है. गुरुवार को तलाशी के दौरान सीबीआइ टीम को जानकारी मिली थी कि कार्यालय में सीसीटीवी हैं. इस संबंध में पूछताछ भी जारी है.
सीबीआइ के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सीबीआइ के अधिकारी गुरुवार को तलाशी के दौरान मिले सुदीप्त सेन की डायरी, पेन ड्राइव, रसीद, रजिस्टर व अन्य कागजात की जांच की जा रही है. सीबीआइ की टीम ने गुरुवार को ओड़िशा के 20 ठिकानों पर भी छापेमारी की थी तथा बीजद के सांसद रामचंद्र हाजदा के आवास से 28 लाख रुपये नकद बरामद किया था. पश्चिम बंगाल में भी राज्य की सत्तारूढ़ दल के कई आला नेताओं के इस घोटाले से नाम जुड़े हुए हैं. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद कुणाल घोष फिलहाल जेल में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










