अपराध के पहले ही पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Sep 2019 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध के पहले ही पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

कोलकाता : स्कूटी में फायर आर्म्स छिपाकर किसी फायरिंग की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश युवक को तपसिया थाने की पुलिस ने बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम मोहम्मद टीपू (27) है. वह तपसिया साउथ रोड का रहनेवाला है. उसके पास से एक सिंगल […]

विज्ञापन

कोलकाता : स्कूटी में फायर आर्म्स छिपाकर किसी फायरिंग की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश युवक को तपसिया थाने की पुलिस ने बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के हाथ लगे आरोपी का नाम मोहम्मद टीपू (27) है.

वह तपसिया साउथ रोड का रहनेवाला है. उसके पास से एक सिंगल शॉटर फायर आर्म्स व उस स्कूटी को भी जब्त कर लिया है, जिसमें वह हथियार मौजूद था. पुलिस सूत्रों के उन्हें एक खबर मिली थी कि एक युवक किसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने हथियार लेकर जा रहा है. इस जानकारी के आधार पर युवक के हुलिये से मिलते-जुलते एक युवक को पुलिस ने तपसिया साउथ रोड के पास पकड़ा.
युवक से पूछताछ करने पर वह घबरा गया और स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा. तभी उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई. तभी उसकी स्कूटी से एक सिंगल शॉटर फायर आर्म्स बरामद किया गया. वह किस पर गोली चलाने जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी ने यह खुलासा नहीं किया है. पुलिस का यह भी कहना है कि युवक के पास फायर आर्म्स का लाइसेंस भी नहीं था. इस कारण उसे सख्त आइपीसी की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola