शौच करने दो, वरना दीदी को बुलाऊंगा

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने मंगलवार देर रात भारी हंगामा खड़ा कर दिया. उनकी हरकतों व धमकियों से परेशान होकर सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी में बाधा देने के आरोप में पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों के नाम सरफराज खान (25) , मोहम्मद […]

विज्ञापन

कोलकाता: शराब के नशे में धुत्त तीन युवकों ने मंगलवार देर रात भारी हंगामा खड़ा कर दिया. उनकी हरकतों व धमकियों से परेशान होकर सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी में बाधा देने के आरोप में पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस ने तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार युवकों के नाम सरफराज खान (25) , मोहम्मद शबीर (24) और जोहैद खान (24) बताये गये हैं. इसमें से शरफराज का पार्क स्ट्रीट इलाके में एक दुकान है. शबीर उसका कर्मचारी व जोहैद इकबालपुर इलाके का रहनेवाला है. मंगलवार को दोनों दोस्तों से मिलने वह पार्क स्ट्रीट आया था. तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने पर सभी को छह अगस्त तक जेल हिरासत में भेज दिया.

घटना महानगर के पार्क स्ट्रीट इलाके में रफी अहमद किदवई रोड व रीपन स्ट्रीट क्रासिंग के पास मौजूद दो नंबर पुलिस बूथ में मंगलवार देर रात एक बजे के करीब घटी.

पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में तीन युवक देर रात उस पुलिस बूथ के पास आ धमके और शौचालय करने लगे. इसे देख वहां कोलकाता आम्र्ड पुलिस व कांस्टेबल उसे रोकने लगे. शराबियों ने बूथ में मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि शौचालय करने में बाधा दिया तो दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) को अभी यहीं बुला लूंगा. इसके बाद सभी पुलिसवालों की वर्दी उतार कर दीदी उन्हें खाली बदन घर भिजवा देगी. इस बात को सुन कर ड्यूटी कर रहे पुलिसवाले और ज्यादा भड़क गये और शराब के नशे में धुत्त तीनों युवकों को वहां से भगा दिया. पुलिसकर्मियों का आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद फिर से वे उस बूथ के पास आ धमके और फिर से उस बूथ पर शौचालय करने की कोशिश करने लगे. इस समय भी मना करने पर तीनों ने सरकारी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी, इसमें एक पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गयी, जिसके बाद बाध्य होकर तीनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी शराब के नशे में होने के कारण उन्हें सही और गलत कार्य का फर्क नहीं रहा. लेकिन उनकी इस गलती के कारण उन पर एफआइआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola