कल महानगर आयेंगे राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन

मालदा: एक अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोलकाता आयेंगे. इसी दिन वह इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम बैठक को भी संबोधित करेंगे. बताया जाता है कि इसी दिन वह मालदा में गनीखान चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन भी करेंगे. उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भी होंगे. इस बीच उनके आगमन […]

विज्ञापन

मालदा: एक अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कोलकाता आयेंगे. इसी दिन वह इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम बैठक को भी संबोधित करेंगे. बताया जाता है कि इसी दिन वह मालदा में गनीखान चौधरी इंजीनियरिंग कॉलेज का उदघाटन भी करेंगे.

उनके साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी भी होंगे. इस बीच उनके आगमन के 48 घंटे पहले वायुसेना का हेलीकॉप्टर नारायणपुर में लैंड नहीं कर पाया. यहां विमान लैंडिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण हेलीकॉप्टर को काफी घुमा कर मालदा में बंद पड़े हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराना पड़ा. राष्ट्रपति के सफर के दौरान आ रहे वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर अब कहां लैंड करेंगे, इसको लेकर संशय बना हुआ है.

आज सुबह 11 बजे वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के प्रयोग के तौर पर मालदा हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद जिला शासक शरद द्विवेदी, डीएसपी सिद्धार्थ दोरजी, डीआइबी, आइबी, लोक निर्माण विभाग, दमकल समेत विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ राष्टप्रति के विशेष सुरक्षा वाहिनी के अधिकारियों ने एक बैठक की. राष्ट्रपति के सफर के पहले मालदा में हेलीपैड निर्माण का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.

इसके बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी साफ नहीं कर पा रहे हैं कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर को कहां उतारा जायेगा. मालदा हवाई अड्डे पर ही नये सिरे से हैलीपैड निर्माण का काम किया जा रहा है. प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, नारायणपुर में कंक्रीट से बनाये जा रहे तीन हेलीपैडों का काम आज संपन्न हो जायेगा. मालदा हवाई अड्डे पर भी और तीन कंक्रीट के हेलीपैड निर्माण का काम आज से शुरू किया गया है.

यहां चारों ओर बांस से बैरीकेड भी लगाये जा रहे है. राष्ट्रपति नारायणपुर विश्वविद्यालय का कार्यक्रम पूरा कर हेलीकॉप्टर से मालदा हवाई अड्डे आकर कोतवाली भवन जायेंगे या फिर नारायणपुर से कोतवाली भवन जायेंगे, इस बारे में अभी तक साफ नहीं हो पाया है. जिस कारण नारायणपुर व मालदा में तीन-तीन कर कुल छह हेलीपैड बनाये जा रहे है. कोतवाली के नजदीक नेताजी फुटबाल मैदान में हेलीपैड निर्माण का काम रद्द कर दिया गया है. जिला शासक शरद द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रमों की सूची अभी तक उनके पास नहीं पहुंची है. हेलीकॉप्टर संबंधी समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत चल रही है. एक अगस्त को प्रणव मुखर्जी दोपहर साढ़े 12 बजे पूर्णिया से हेलीकॉप्टर से मालदा के नारायणपुर आयेंगे. वहां इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति 15 मिनट के लिए गनीखान चौधरी के घर कोतवाली भवन में जायेंगे. दोपहर ढाई बजे वह हेलीकॉप्टर से पूर्णिया होकर दिल्ली लौट जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola