एक और चिटफंड एजेंट ने कर ली आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाला प्रकाश में आने के बाद से चिटफंड कंपनियों में निवेश करनेवाले कई निवेशक एवं एजेंट आत्महत्या कर चुके हैं. यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दक्षिण 24 परगना के फलता इलाके में एक चिटफंड एजेंट ने आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या करनेवाले चिटफंड एजेंट का नाम नीतीश […]

विज्ञापन

कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाला प्रकाश में आने के बाद से चिटफंड कंपनियों में निवेश करनेवाले कई निवेशक एवं एजेंट आत्महत्या कर चुके हैं. यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब दक्षिण 24 परगना के फलता इलाके में एक चिटफंड एजेंट ने आत्महत्या कर ली है.

आत्महत्या करनेवाले चिटफंड एजेंट का नाम नीतीश सरकार बताया गया है. वह फलता थानांतर्गत शररा गांव के निवासी था. बुधवार सवेरे घर के पास ही खाली पड़े एक मकान के अंदर से नीतीश की झूलती हुई लाश पायी गयी. परिजनों का कहना है कि नीतीश मंगलम नामक एक चिटफंड कंपनी के एजेंट के रूप में काम करता था. उसने हजारों निवेशकों से लगभग एक करोड़ रुपये उठाये थे, लेकिन सारधा घोटाला सामने आने के बाद उसकी चिटफंड कंपनी भी बंद हो गयी.

कंपनी बंद होने के कारण वह निवेशकों के पैसे नहीं लौटा पा रहा था. निवेशक पैसे के लिए उस पर लगातार दबाव बनाये हुए थे. परिवारवालों के अनुसार, एक निवेशक कई दिनों से नीतीश को धमकी दे रहा था. लाश के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिस पर चिटफंड कंपनी के कई अधिकारियों एवं एक निवेशक के नाम लिखे हैं. उस सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola