दीपक की आग से झुलस कर वुजुर्ग महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : पूजा करने के दौरान दीपक की आग में जल कर एक वुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना टेंगरा इलाके में मलहर बाबू लेन में बुधवार सुबह घटी. पीड़िता का नाम सरजू कुंडू (85) है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सरजू इस घर में अपने बेटे, बहू व पोते के साथ यहां रहती […]

विज्ञापन

कोलकाता : पूजा करने के दौरान दीपक की आग में जल कर एक वुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना टेंगरा इलाके में मलहर बाबू लेन में बुधवार सुबह घटी. पीड़िता का नाम सरजू कुंडू (85) है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सरजू इस घर में अपने बेटे, बहू व पोते के साथ यहां रहती है. बुधवार सुबह 11 बजे के करीब बेटा दफ्तर के लिए निकल गया. बहू भी पोते को स्कूल देने निकल गयी.

इस दौरान घर में पूजा करते समय दीपक से किसी तरह आग की लपट उनके साड़ी तक पहुंची. उम्र ज्यादा होने के कारण साड़ी की आग पूरे शरीर में फैल गयी, इससे वह बुरी तरह झुलस गयी. बचाने के लिए किसी की मदद नहीं मिलने पर पूरी तरह झुलस गयी. तत्काल उसे चितरंजन नेशनल मेडिकल अस्पताल में भेजा गया. जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस घटना की जानकारी के बाद इलाके में शोक व्याप्त है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola