मकान मालकिन की बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated at : 12 Sep 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
मकान मालकिन की बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

हुगली : डानकुनी में मूक बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम समीर हाल्दर है. वह सुंदरवन का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है. वह डेढ़ साल से डानकुनी में किराये के मकान में रहता है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम […]

विज्ञापन

हुगली : डानकुनी में मूक बधिर युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम समीर हाल्दर है. वह सुंदरवन का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है. वह डेढ़ साल से डानकुनी में किराये के मकान में रहता है. मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम मकान की मालकिन किसी काम से बाहर गयी थीं.

घर पर उनकी मूक बधिर बेटी अकेली थी. इसका फायदा उठाते हुए उसने युवती के साथ दुष्कर्म किय. युवती की मां जब घर लौटी तो देखा की दरवाजा अंदर से बंद है. संदेह होने पर उसने आसपास के लोगों को बुलाया. लोगों की आवाज सुनकर आरोपी छत से कूद कर भाग गया. बिस्तर पर मोदी दुकान की राशन की रसीद मिली जिस पर समीर का नाम लिखा हुआ था. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola