अब ऑनलाइन होंगे सरकारी ब्लड बैंक

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: अब अस्पताल में भरती अपने किसी परिजन के लिए जरूरी खून के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा. इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही ब्लड बैंक व वहां उपलब्ध खून के बारे में जानकारी मिल जायेगी. रक्तदान आयोजित करने के इच्छुक लोगों व संस्थाओं को भी अब केवल एक क्लिक से सभी जरूरी तथ्य […]

विज्ञापन

कोलकाता: अब अस्पताल में भरती अपने किसी परिजन के लिए जरूरी खून के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा. इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही ब्लड बैंक व वहां उपलब्ध खून के बारे में जानकारी मिल जायेगी. रक्तदान आयोजित करने के इच्छुक लोगों व संस्थाओं को भी अब केवल एक क्लिक से सभी जरूरी तथ्य हासिल हो जायेंगे.

राज्य के स्वास्थ्य निदेशक विश्वरंजन सतपथी ने बताया कि सरकार ब्लड बैंक के बारे में पूरी जानकारी लोगों तक पहुंचा चाहती है, इसलिए हम राज्य के सभी 58 ब्लड बैंक को ऑनलाइन सिस्टम के द्वारा एक-दूसरे से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए तेजी से काम चल रहा है. जल्द ही राज्य के सभी सरकारी ब्लड बैंकों की सभी प्रकार की जानकारी इंटरनेट पर ऑनलाइन उपलब्ध हो जायेगी. इस योजना के तहत यह ऑनलाइन जानकारी दी जायेगी कि राज्य के सभी 58 ब्लड बैंक के किस यूनिट में कितना खून मौजूद है. अब डॉक्टर से खून लाने का निर्देश मिलते ही परिवारवाले इंटरनेट के माध्यम से जान जायेंगे कि किस ब्लड बैंक में कितना खून उपलब्ध है. श्री सतपथी ने कहा कि कई बार वक्त पर खून नहीं मिलने के कारण मरीज की मौत हो जाती है. हालांकि उस वक्त किसी न किसी ब्लड बैंक में उसकी जरूरत का खून मौजूद था. केवल जानकारी की कमी किसी की जान ले लेता है, जो बेहद दुखद है. इसके साथ ही रक्तदाताओं की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध करायी जायेगी. कोई रक्तदान होने के बाद ब्लड बैंक को जैसे ही खून मिलेगा, उसी वक्त रक्तदाता का नाम, पता, ब्लडग्रुप आदि सभी जानकारी ऑनलाइन रजिस्टर्ड हो जायेगी.

संयुक्त सचिव (ब्लड सेफ्टी) अरविंद बाला ने बताया कि इसके कारण जब रक्त की दिक्कत होगी, तब हम लोग रक्तदाताओं से सीधे संपर्क कर पायेंगे. साथ ही यह भी जानकारी में रहेगी कि किस ब्लड ग्रुप का खून कहां और कितना है. यह ऑनलाइन सिस्टम चालू होने के बाद रक्तदान शिविर के लिए आवेदन भी ऑनलाइन किया जा सकेगा.

श्री बाला ने कहा कि हमें अक्सर रक्तदान शिविर के आयोजकों से यह शिकायत मिलती है कि उनका शिविर बगैर किसी कारण के रद्द कर दिया गया था. यह सिस्टम चालू होने के बाद शिविर आयोजन करने की पद्धति में पारदर्शिता आयेगी. इस योजना पर तीन करोड़ 60 लाख रुपये का खर्च आयेगा. काम शुरू हो चुका है, जिन ब्लड बैंकों में कंप्यूटर नहीं हैं, वहां जल्द ही कंप्यूटर लगाये जायेंगे. सभी कंप्यूटरों को इंटरनेट द्वारा स्वास्थ्य भवन से जोड़ दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola