राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए महिला आइपीएस अधिकारी दमयंती सेन की सिफारिश

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता : राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए यहां की महिला आइपीएस अधिकारी दमयंती सेन की सिफारिश की गयी है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेरिटोरियस सर्विस के लिए राज्य सरकार ने कुल 58 अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है. इन 58 अधिकारियों में दमयंती सेन का […]

विज्ञापन
कोलकाता : राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए यहां की महिला आइपीएस अधिकारी दमयंती सेन की सिफारिश की गयी है. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेरिटोरियस सर्विस के लिए राज्य सरकार ने कुल 58 अधिकारियों के नाम की सिफारिश की है.
इन 58 अधिकारियों में दमयंती सेन का भी नाम शामिल है. प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी तक 30 अधिकारी व 15 अगस्त के पहले 30 अधिकारी के नाम भी सूची भेजी जाती है और इन अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की सिफारिश की जाती है. लेकिन इस वर्ष जनवरी महीने में राज्य सरकार ने कोई तालिका नहीं भेजी थी. इसलिए, अब 15 अगस्त के पहले राज्य सरकार ने कुल 58 अधिकारियों को राष्ट्रपति पुरस्कार देने की सिफारिश की है.
गौरतलब है कि पार्क स्ट्रीट में हुए दुष्कर्म कांड के समय आइपीएस अधिकारी दमयंती सेन व राज्य सरकार के बीच ठन गयी थी. इसलिए राज्य सरकार ने उनको कोलकाता पुलिस से हटा कर राज्य पुलिस में ट्रेनिंग विभाग में भेज दिया था. इसके बाद दमयंती सेन को दाजिर्लिंग रेंज का आइजी बनाया गया था.फिलहाल वह सीआइडी में डीआइजी पद पर हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने प्रत्येक कर्त्तव्य को बखूबी निभाया है. इसे देखते हुए राज्य के गृह विभाग की ओर से दमयंती सेन का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola