होम ट्यूटर ने तीन साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की

Updated:
विज्ञापन

-कोलकाता संवाददाता-कोलकाताः कोलकाता के लेक टाउन इलाके के गोलाघाट में एक शिक्षिका ने साढ़े तीन साल के एक बच्चे को पढ़ाई के लिए बुरी तरह पीटा. शिक्षिका पूजा सिंह बच्चे के घर में ही होम ट्यूशन पढ़ाती है. पूजा सिंह ने तीन दिन पहले ही उसके घर में पढाना शुरु किया था. शिक्षिका ने बच्चे […]

विज्ञापन

-कोलकाता संवाददाता-
कोलकाताः कोलकाता के लेक टाउन इलाके के गोलाघाट में एक शिक्षिका ने साढ़े तीन साल के एक बच्चे को पढ़ाई के लिए बुरी तरह पीटा.

https://www.youtube.com/watch?v=yieVF47r87A

शिक्षिका पूजा सिंह बच्चे के घर में ही होम ट्यूशन पढ़ाती है. पूजा सिंह ने तीन दिन पहले ही उसके घर में पढाना शुरु किया था. शिक्षिका ने बच्चे को लात-घूंसे से पिटाई की. इस कारण बच्चे के शरीर से खून भी निकल आया.

यह खुलासा तब हुआ जब बच्चे के पैरेंट्स ने बच्चे के शरीर पर जख्म देखे. इसके बाद उसने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला. जब सीसीटीवी फुटेज का सच सामने आया तो उनके पैरेंट्स दंग रह गये. इसके बाद बच्चे के परिजन काफी आक्रोशित हो गये. उन्होंने शिक्षिका पूजा सिंह के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है.

शिक्षिका ने मामला पता चलने पर बच्चे के अभिभावकों से माफी मांगी और पुलिस को सूचित नहीं करने का अनुरोध किया. लेकिन बाद में इस अध्यापिका का पति आया और शिकायत नहीं दर्ज करवाने की धमकी दी. इसके बाद बच्चे के परिवार वालों ने शिकायत दर्ज करायी.

लेक टाउन पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी अशोक सेन ने बताया, ‘‘हमें एक शिकायत मिली है और हम उस अध्यापिका की तलाश कर रहे हैं.

घटना को देखने के लिए क्लिक करें वीडियो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola