पीएम व सीएम की होगी बैठक !

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: अपने सिंगापुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन अगस्त से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं. गौरतलब है कि ममता बनर्जी तीन से पांच अगस्त तक दिल्ली […]

विज्ञापन

कोलकाता: अपने सिंगापुर दौरे से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन अगस्त से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रही हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात कर सकती हैं.

गौरतलब है कि ममता बनर्जी तीन से पांच अगस्त तक दिल्ली में रहेंगी और इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन भी जायेंगी. राज्य सचिवालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके राष्ट्रपति भवन दौरे के समय ही वह वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा है कि पिछले 34 वर्षो में बंगाल को जो केंद्र सरकार ने नहीं दिया, वह उनकी सरकार देना चाहती है. विकास के नाम पर कोई राजनीति नहीं होगी और विकास की सभी परियोजनाओं के लिए राशि दी जायेगी, इसलिए मुख्यमंत्री के इस दिल्ली दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. गौरतलब है कि निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सिंगापुर दौरा लगभग तय हो गया है. 17 अगस्त को वह पांच दिवसीय दौरे पर सिंगापुर जायेंगी.

राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री डॉ अमित मित्र, मुख्य सचिव संजय मित्र सहित विभिन्न सरकारी विभागों के सचिव व वाणिज्यिक प्रतिनिधिमंडल भी उनके साथ जायेगा.

सीएम बनने के बाद सिंगापुर ममता का पहला विदेश दौरा

मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी का यह पहला विदेश दौरा होगा. इस दौरान वह सिंगापुर के मंत्रियों और प्रशासनिक व वाणिज्यिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी. बंगाल का यह सिंगापुर के प्रति प्रेम कोई नया नहीं है. इससे पहले वाम मोरचा शासन के दौरान भी पूर्व उद्योग मंत्री निरुपम सेन सिंगापुर गये थे और वहां सलीम समूह के साथ उनका समझौता हुआ था. इसी दौरान अंडाल में एयरोट्रोपॉलिस हवाईअड्डे के निर्माण का समझौता भी हुआ था. अब वर्तमान सीएम सिंगापुर के दौरे पर जा रही हैं. हालांकि इस बार राज्य को क्या-क्या मिलेगा, इसे लेकर संशय बरकरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola