दरिंदगी की सारी हदें पार कर हत्या के आरोपी ने कबूला जुर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Jul 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

नमिता हत्याकांड में आरोपी बापी ने कबूला जुर्म हत्या करने के बाद मृतिका के संग आरोपी ने किया था दुष्कर्म दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के काशीराम रोड बस्ती इलाके में मुखबधिर महिला नमिता रूईदास हत्याकांड का मुख्य आरोपी वापी पासवान को गुरुवार रिमांड अवधि शेष होने के पश्चात अदालत में पेश किया गया, जहां […]
विज्ञापन
नमिता हत्याकांड में आरोपी बापी ने कबूला जुर्म
हत्या करने के बाद मृतिका के संग आरोपी ने किया था दुष्कर्म
दुर्गापुर : दुर्गापुर इस्पात नगर के काशीराम रोड बस्ती इलाके में मुखबधिर महिला नमिता रूईदास हत्याकांड का मुख्य आरोपी वापी पासवान को गुरुवार रिमांड अवधि शेष होने के पश्चात अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान उसे 14 दिनों के लिए जेल हिरासत भेज दिया गया. दरिंदगी की सारी हदें पार कर हवस के इस भेड़िए ने इंसानियत को बेहद ही शर्मसार किया है.
आरोपी बापी पासवान पर हत्या के साथ साथ अब पुलिस ने उस पर चोरी, नमिता मुखबीर महिला के साथ की हत्या के बाद दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के दिन ही पुलिस वापी पर हत्या का मामला दर्ज किया था, आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटना की पुनरावृति हवसी बापी पासवान से करवाते हुए घटना की जड़ तक जाने का प्रयास किया था.
जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस के समक्ष बापी ने दरिंदगी की वह कहानी पेश कर दी, जो समाज में साधारण लोग के लिए मान्य योग्य नहीं हो सकती है. आरोपी ने कबूल किया है कि नशे की हालत में नमिता के घर में चोरी करने के इरादे से वह गया था, नमिता द्वारा विरोध किए जाने के बाद आरोपी ने उसकी पिटाई करते हुए गला दबा कर उसकी हत्या कर दी एवं उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था. आरोपी बापी पासवान ने पूरी घटना नशे की हालत में करने की बात कबूल की है. बापी पासवान पेशे से राजमिस्त्री है. वह शादीशुदा है. उसका एक पुत्र है. उसकी पत्नी गर्भवती है, जो झंडा बाग इलाके में रहती है.
मामले की जांच कर रहे बी जोन फाड़ी के प्रभारी मनोरंजन मंडल ने बताया कि इंसानियत को कलंकित करने वाली इस घटना के लिए आरोपी को जितनी बड़ी सजा दी जाय, वह कम होगी. केस को प्रथम स्टेज पर पुलिस इसे हत्या मान रही थी, लेकिन आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना के रूपांतरण के लिए आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां उसने दिल को दहला देनेवाली वृतांत सुना कर सभी को झकझोर दिया है.
ऐसे लोग किसी मानसिक रोग के शिकार होते हैं. आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ चोरी एवं दुष्कर्म का मामला को जोड़ दिया गया है. उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को काशीराम बस्ती में पुलिस ने मुखबीर महिला नमिता रुईदास का नग्न शव बरामद किया था. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था. पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच प्रक्रिया के तहत 24 घंटे के भीतर ही पड़ोसी बापी पासवान को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




