जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jul 2019 12:55 AM
मालदा : एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ कालियाचक के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार देर रात गुप्त सूत्रों से मिली खबर पर कालियाचक थाना पुलिस ने एनएच-34 से लगे ठुटिया ब्रिज इलाके में अभियान चलाया, जहां दो लोगों को एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा […]
मालदा : एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ कालियाचक के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार देर रात गुप्त सूत्रों से मिली खबर पर कालियाचक थाना पुलिस ने एनएच-34 से लगे ठुटिया ब्रिज इलाके में अभियान चलाया, जहां दो लोगों को एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़ा गया. सभी जाली नोट पांच सौ और दो हजार रुपये के हैं.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम मो. सफीउल उर्फ साजिर (20) और मो. मुस्तकीम (20) है. दोनों का घर कालियाचक थाने के गयेसबाड़ी इलाके में है. इनके पास से दो-दो हजार रुपये के 46 नोट और पांच-पांच सौ रुपये के 16 नोट जब्त किये गये. इनलोगों ने ये नोट कहां से हासिल किये, कालियाचक थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










