आदिवासी गृहवधू की हत्या मामले में चार और गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2019 2:16 AM

विज्ञापन

आरोपी पति से पूछताछ के बाद पुलिस को मिला सुराग बालुरघाट : बीते बुधवार तीन अप्रैल को आदिवासी गर्भवती गृहवधू की हत्या के शक में पुलिस ने शुक्रवार को पति को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद मिले सुराग के आधार पर बंसीहारी थाना पुलिस ने शनिवार को और चार लोगों को गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

आरोपी पति से पूछताछ के बाद पुलिस को मिला सुराग

बालुरघाट : बीते बुधवार तीन अप्रैल को आदिवासी गर्भवती गृहवधू की हत्या के शक में पुलिस ने शुक्रवार को पति को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद मिले सुराग के आधार पर बंसीहारी थाना पुलिस ने शनिवार को और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें मृतका की सास भरती मुर्मू, ससुर सायेब हांसदा, भैसुर रुपचांद हांसदा एवं देवर कृषान हांसदा शामिल है.
सभी आरोपियों को शनिवार को ही गांगारामपुर महकमा अदालत में पेश कर 14 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजने की अपील की गयी. घटना में कोई और भी शामिल है या नहीं पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. दूसरी ओर दोषियों की कड़ी सजा की मृतका के रिश्तेदारों ने की है. मृतका के पति ने पुलिस को बताया है कि परिवारवालों के सहयोग से उसने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की है. कारण का अबतक कुछ पता नहीं चल पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola