बालुरघाट जेल से 21 मोबाइल फोन बरामद

Updated at : 14 Mar 2019 2:04 AM (IST)
विज्ञापन
बालुरघाट जेल से 21 मोबाइल फोन बरामद

बालुरघाट : बालुरघाट केंद्रीय जेल में छापामारी करके 21 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. आरोप है कि इन फोनों का इस्तेमाल कैदी करते थे. छापामारी के विरोध में मंगलवार रात से कैदी अनशन पर हैं. पूरी घटना को लेकर बालुरघाट केंद्रीय जेल में हंगामे की स्थिति बनी हुई है. बरामद मोबाइल फोन बालुरघाट थाना […]

विज्ञापन

बालुरघाट : बालुरघाट केंद्रीय जेल में छापामारी करके 21 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं. आरोप है कि इन फोनों का इस्तेमाल कैदी करते थे. छापामारी के विरोध में मंगलवार रात से कैदी अनशन पर हैं.

पूरी घटना को लेकर बालुरघाट केंद्रीय जेल में हंगामे की स्थिति बनी हुई है. बरामद मोबाइल फोन बालुरघाट थाना पुलिस को सौंप दिये गये हैं और एक कैदी के नाम से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. आरोप है कि यही कैदी अवैध मोबाइल बूथ संचालित कर रहा था.

जेल में तनाव को देखते हुये बुधवार को सुबह से ही जेल के चारों ओर सिविक वॉलेंटियर को लगा दिया गया. पूरे जेल की सघन तलाशी के लिए जेल में एक 14 सदस्यीय तलाशी कमेटी बनायी गयी है. बालुरघाट केंद्रीय जेल के अधीक्षक दोर्जी भुटिया ने बताया कि कैदियों के पास से बरामद 21 मोबाइल फोन पुलिस को सुपुर्द कर दिये गये हैं. अनशन कर रहे कैदियों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola