प्रेमिका से दोस्त की नजदीकी बढ़ने पर किया जानलेवा हमला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Mar 2019 1:23 AM
मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी युवक फरार मालदा : अपनी प्रेमिका से दोस्त की नजदीकी बढ़ने के संदेह में एक युवक ने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. शुक्रवार रात यह घटना कालियाचक थाना अंतर्गत जालुआ बथान गांव में हुई. घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने जॉनी शेख (24) को मालदा मेडिकल कॉलेज […]
मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, आरोपी युवक फरार
मालदा : अपनी प्रेमिका से दोस्त की नजदीकी बढ़ने के संदेह में एक युवक ने दोस्त पर जानलेवा हमला कर दिया. शुक्रवार रात यह घटना कालियाचक थाना अंतर्गत जालुआ बथान गांव में हुई. घटना के बाद तुरंत स्थानीय लोगों ने जॉनी शेख (24) को मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ज्योतिष चंद्र दास ने बताया कि जख्मी व्यक्ति के पेट में दाहिनी किडनी के ऊपरी हिस्से में धारदार हथियार से चोट लगी है. ऑपरेशन के बाद आठ टांके पड़े हैं. हमले के आरोपी सलीम शेख के खिलाफ कालियाचक थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है. घटना के बाद से वह फरार है.
पुलिस सूत्र के अनुसार, जॉनी शेख का दोस्त है सलीम शेख, जो हमले का आरोपी है. दोनों ही जालुआ बथान गांव के निवासी हैं. स्थानीय एक किशोरी के साथ सलीम का मिलना-जुलना था. लेकिन कुछ दिनों से सलीम और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद होने से दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था.
आरोप है कि उसके बाद से ही किशोरी ने जॉनी शेख के साथ मेल-जोल बढ़ाना शुरू किया. अपनी शिकायत में जॉनी शेख ने बताया कि शुक्रवार रात गांव में एक जलसा हो रहा था. जलसा से लौटने के दौरान एक मैदान में सलीम शेख ने जॉनी पर हंसुए से वार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










