मालदा : भाजपा पंचायत सदस्य का शव फंदे से लटकता मिला
Updated at : 27 Feb 2019 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : भाजपा की एक पंचायत सदस्य का फांसी से लटका शव उनकी ससुराल में मिला. आरोप है कि पति के विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर उनकी हत्या की गयी. मंगलवार की सुबह इस घटना को लेकर रतुआ थाने की सामसी ग्राम पंचायत के रतनपुर गांव में उत्तेजना देखी गयी. मृतका के मायकेवालों की […]
विज्ञापन
मालदा : भाजपा की एक पंचायत सदस्य का फांसी से लटका शव उनकी ससुराल में मिला. आरोप है कि पति के विवाहेतर संबंध का विरोध करने पर उनकी हत्या की गयी. मंगलवार की सुबह इस घटना को लेकर रतुआ थाने की सामसी ग्राम पंचायत के रतनपुर गांव में उत्तेजना देखी गयी. मृतका के मायकेवालों की शिकायत पर आरोपी पति विशाल मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका का नाम मुनमुन देवनाथ मंडल (24) है.
वह सामसी ग्राम पंचायत से भाजपा की निर्वाचित सदस्य थीं. उनके पति विशाल मंडल इलाके के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं. पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी में बन नहीं रही थी. वह अलग कमरे में रहती थीं. मंगलवार भोर में ससुराल के लोगों ने मुनमुन को फांसी से लटका देखा. इसके बाद लोग तुरंत उन्हें नीचे उतारकर सामसी ग्रामीण अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.
मृतका के भाई नयन देवनाथ ने बताया कि छह साल पहले गाजोल की मुनमुन देवनाथ की शादी रतनपुर निवासी विशाल मंडल के साथ हुई थी. दोनों का एक बेटा भी है. उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल मंडल का इलाके की ही एक महिला के साथ विवाहेतर संबंध बन गया था. इसका उनकी बहन ने विरोध किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की दम घोंटकर हत्या की गयी है. वहीं मृतका के पिता तपन देवनाथ ने बताया कि पति का अवैध संबंध सामने आने के बाद उसकी बेटी बुरी तरह से टूट गयी थी. लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती. उसकी हत्या की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




