कोलकाता : बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Published at :14 Feb 2019 2:58 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थानांतर्गत सरदारपाड़ा इलाके में बुधवार को बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं के नाम साजदा बीबी और मयना बीबी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिलायें उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा की रहनेवाली हैं. दोनों रद्दी कागज बिनने का नाम […]

विज्ञापन

कोलकाता : विधाननगर कमिश्नरेट अंतर्गत न्यूटाउन थानांतर्गत सरदारपाड़ा इलाके में बुधवार को बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार महिलाओं के नाम साजदा बीबी और मयना बीबी हैं. मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिलायें उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा की रहनेवाली हैं. दोनों रद्दी कागज बिनने का नाम करती हैं.

बुधवार को भी वह कागज बिनने के लिए उक्त इलाके में पहुंची थीं. इसी दौरान घर के सामने ही एक मैदान में खेल रही एक बच्ची को उन्होंने चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और बच्ची के पास जाने पर उसे लेकर भागने लगीं. यह देख स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. पूछताछ के बाद लोगों ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola