कोलकाता : एटीएम की क्लोनिंग कर रुपये निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चेन्नई से पुलिस ने दो लोगों किया गिरफ्तार

कोलकाता : कार्ड स्किमिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर एटीएम की क्लोनिंग कर एटीएम काउंटरों से रुपये निकालनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए विधाननगर की पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. चेन्नई के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है. उनके पास से 25.3 लाख रुपये, […]
कोलकाता : कार्ड स्किमिंग डिवाइस का इस्तेमाल कर एटीएम की क्लोनिंग कर एटीएम काउंटरों से रुपये निकालनेवाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए विधाननगर की पुलिस ने गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. चेन्नई के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है.
उनके पास से 25.3 लाख रुपये, 25 एटीएम कार्ड, एक कार्ड स्किमिंग डिवाइस और पांच मोबाइल समेत कई दस्तावेज बरामद किये गये हैं. दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया. मंगलवार को दोनों को विधाननगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




