Asansol News: पश्चिम बर्द्धमान जिला कोर्ट और जजों को उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Asansol News: धमकी भरे ई- मेल आने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर की गहन छानबीन की. पूरी जांच करने के बाद आदलत की कार्रवाई फिर से शुरू हुई.
मुख्य बातें
Asansol News:आसनसोल : पश्चिम बर्द्धमान जिला न्यायालय में उस समय हड़कंप मच गया जब जजों को संबोधित एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ. इस मेल में अदालत परिसर और जजों के चैंबर में 15 RDX बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है. जैसे ही यह ई-मेल अधिकारियों के संज्ञान में आया, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) जांच में जुट गया है.
जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध
मेल की अफवाह की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस के अनुसार धमकी भरे मेल में लिखा हुआ था कि दोपहर 1 बजे कोर्ट परिसर को बम से उड़ा दिया जायेगा. मेल आने के साथ ही पुलिस सक्रिय हो गयी. बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गये. पूरे परिसर को खाली कराया गया और उसकी जांच की गयी. जांच में कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










