सिलीगुड़ी : अवध-असम एक्सप्रेस से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, 160 पीस जिलेटिन स्टिक व 500 पीस डेटोनेटर जब्त

सिलीगुड़ी : अवध-असम एक्सप्रेस तथा गुवाहाटी स्टेशन पर भारी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद पूरे पूर्वोत्तर सीमा रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही आरपीएफ तथा जीआरपी की नींद उड़ी हुई है.सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार सहित पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के कटिहार डिवीजन तक तमाम प्रमुख रेलवे स्टेशनों […]
सिलीगुड़ी : अवध-असम एक्सप्रेस तथा गुवाहाटी स्टेशन पर भारी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने के बाद पूरे पूर्वोत्तर सीमा रेलवे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. इसके साथ ही आरपीएफ तथा जीआरपी की नींद उड़ी हुई है.सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा, कूचबिहार सहित पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के कटिहार डिवीजन तक तमाम प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है.
रेलवे प्लेटफार्म एवं विभिन्न ट्रेनों की कड़ी निगरानी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद कियाग या. अप अवध असम एक्सप्रेस जब प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी थी तो वहीं एक स्थान से भारी मात्रा में जिलेटिन एवं डेटोनेटर बरामद किए गए.
आरपीएफ सूत्रों के अनुसार 440 पीस जिलेटिन स्टिक तथा 700 पीस डेटोनेटर बरामद किए गए.जिलेटिन स्टिक को 22 पैकेट में रखा गया था. जबकि 7 पैकेट में 700 पीस डेटोनेटर रखे गए थे. इसके साथ ही 3 बंडल फ्यूज वायर बी आरपीएफ ने जब्त किया है
.इस प्रकार से प्लेटफॉर्म से विस्फोटक मिलने के बाद रेलवे के आला अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों को हाथ पांव फूल गए.तमाम ही पूरे इलाके को घेर लिया गया.उसके बाद आरपीएफ के साथ जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




