पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया, आरोपी पति पहले भी कर चुका है हत्या का प्रयास

Updated at : 28 Dec 2018 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर फांसी पर लटकाया, आरोपी पति पहले भी कर चुका है हत्या का प्रयास

रायगंज : पत्नी पर आये दिन उत्पीड़न करने वाले एक पति ने आखिर में उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया. यह घटना रायगंज थानांतर्गत भागडुमुर इलाके में घटी है जिसके बाद इलाके में सनसनी है. वहीं, आरोपी पति की मां और मृतका राखी की सास ने आरोप से इंकार करते हुए […]

विज्ञापन
रायगंज : पत्नी पर आये दिन उत्पीड़न करने वाले एक पति ने आखिर में उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया. यह घटना रायगंज थानांतर्गत भागडुमुर इलाके में घटी है जिसके बाद इलाके में सनसनी है. वहीं, आरोपी पति की मां और मृतका राखी की सास ने आरोप से इंकार करते हुए कहा है कि उसकी बहू ने खुद ही फांसी लगायी है. उनका बेटा बेकसूर है. शिकायत दर्ज होने के बाद रायगंज थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है. खबर लिखे जाने तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी.
पुलिस सूत्र के अनुसार वर्ष 2007 में दक्षिण दिनाजपुर जिले के गंगारामपुर थानांतर्गत बीजीपाड़ा की निवासी पूर्णिमा प्रामाणिक के पुत्र नीतिश प्रामाणिक के साथ रायगंज थाना क्षेत्र के भागडुमुर निवासी संजीत मंडल की बेटी राखी मंडल की शादी हुई.
शादी में बतौर दहेज 20 हजार रुपए नकद और सामान वगैरह दिये गये. हालांकि दो साल बाद ही नीतिश ने राखी का गला तकिये से दबाकर मार डालने का प्रयास किया हालांकि राखी उस समय बच गयी. उसके बाद राखी के मायकेवालों ने रायगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस बीच दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिये सुलह हो गयी और फिर से पति पत्नी शांति के साथ रहने लगे.
इस बीच पिछले कई माह से नीतिश अक्सर शराब पीकर घर आने लगा था और इस दौरान वह अक्सर पत्नी को मारता पीटता. उसपर शारीरिक और मानसिक रुप से उत्पीड़न भी करते. बुधवार को भी हर रोज की तरह नीतिश शराब पीकर घर आया और उसने राखी के साथ विवाद शुरु कर दिया. आरोप है कि उसने पत्नी से मारपीट भी की. आरोप है कि उसने बुरी तरह पत्नी राखी को पीटा जिससे उसकी मौत हो गयी.
उसके बाद उसने शव को घर के सामने ही आम के पेड़ की डाल से लटका दिया. सूचना मिलने पर रायगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे अंत्यपरीक्षण के लिये रायगंज जिला अस्पताल को भेजा है. राखी के मायके वालों ने पति नीतिश प्रामाणिक और सास पूर्णिमा प्रामाणिक के खिलाफ रायगंज थाने में शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola