रेप की कोशिश, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार, ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश
Updated at : 22 Nov 2018 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : फिर एक ऑटो चालक की दरिंदगी का चेहरा देखा गया. ऑटो में बैठाकर युवती को उसके गंतव्य पहुंचाने की बजाय उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर युवती का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की. युवती की चीख सुनकर कुछ लोग मौके पर […]
विज्ञापन
कोलकाता : फिर एक ऑटो चालक की दरिंदगी का चेहरा देखा गया. ऑटो में बैठाकर युवती को उसके गंतव्य पहुंचाने की बजाय उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की. विरोध करने पर युवती का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की. युवती की चीख सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी ऑटो चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया. घटना न्यूटाउन इलाके की है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार ऑटो चालक का नाम शुभोजीत नाथ है. वह जगतपुर का निवासी है. पीड़िता राजस्थान के अलवर की रहनेवाली है. वह केष्टोपुर में किराये के एक घर में रहती है और साॅल्टलेक स्थित एक घर में रोगियों और बच्चों की देख-रेख का काम करती है.
बताया जाता है कि काम समाप्त करने के बाद वह साॅल्टलेक से उल्टाडांगा-साॅल्टलेक रूट की ऑटो पर चढ़ी. उसने ऑटो चालक को वीआइपी छोड़ने को कहा, लेकिन चालक वीआइपी जाने की बजाय साॅल्टलेक होकर लेकर आ रहा था. उसके विरोध करने पर चालक ने उससे कहा कि सेक्टर पांच होकर उसे छोड़ देगा, इस पर वह राजी हो गयी लेकिन चालक उसके गंतव्य नहीं ले जाकर उसे न्यूटाउन के इडन कोर्ट इलाके के एक सुनसान जगह ले गया.
वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा. युवती ने जब उसका विरोध किया, तो उसकी गला दबाकर हत्या की भी कोशिश की. इसी दौरान उसकी चीख सुनकर गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी और उन लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ कर न्यूटाउन पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ विधाननगर महिला थाने में आइपीसी की धारा 363/366/354/506/509 मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




