प्रमोटर पर जबरन जमीन दखल करने का आरोप, इलाके के लोगों ने सीएम को लिखा पत्र
Updated at : 17 Nov 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : भू-माफियाओं की ओर से इलाके में स्थित खेल का मैदान पर कब्जा करने के खिलाफ इलाके के लोगों ने इसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री के पास लिखित शिकायत की है. लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद प्रमोटरों की तरफ से इलाके के लोगों को धमकी दी जा रही है. […]
विज्ञापन
कोलकाता : भू-माफियाओं की ओर से इलाके में स्थित खेल का मैदान पर कब्जा करने के खिलाफ इलाके के लोगों ने इसे बचाने के लिए मुख्यमंत्री के पास लिखित शिकायत की है. लोगों का आरोप है कि मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद प्रमोटरों की तरफ से इलाके के लोगों को धमकी दी जा रही है.
घटना बारासात थाना अंतर्गत नवपाड़ा इलाके की है. मिली जानकारी के अनुसार बारासात के आमतल्ला इलाके में स्थित इलाके में एक खेल का मैदान 50-60 वर्षों से है. मैदान के पांच मालिकों की मौत हो चुकी है. बताया गया कि मैदान का हकदार होने के बावजूद उस पर बाहरी प्रमोटर की हमेशा से नजर रही है.
आरोप है कि दुर्गापूजा के बाद मैदान की जमीन दखल करने की धमकी एक प्रमोटर द्वारा दी जाने लगी. मैदान दखल को रोकने को लेकर स्थानीय लोगों ने जमीन रक्षा कमेटी के सदस्यों का सहारा लिया. कमेटी के सदस्य देवाशीष देव का आरोप है कि इससे पहले भी मैदान दखल करने की कोशिश हो रही थी और विरोध करनेवालों लोगों को धमकी दी जा रही थी. मैदान बचाने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास लिखित शिकायत की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




