धर्मतल्ला बस स्टैंड से मिले विस्फोटक व आर्म्स, कोलकाता पुलिस के एआरएस विभाग की टीम ने किया अरेस्ट
Updated at : 03 Nov 2018 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर धर्मतल्ला बस स्टैंड से हथियार व विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होनेवाला घातक पाउडर जब्त किया है. इस मामले में हरनौल रशीद मंडल (54) और रबीउल गायेन (33) को गिरफ्तार किया है. दोनों उत्तर 24 परगना के बशीरहाट व […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी स्क्वाड (एआरएस) की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर धर्मतल्ला बस स्टैंड से हथियार व विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होनेवाला घातक पाउडर जब्त किया है. इस मामले में हरनौल रशीद मंडल (54) और रबीउल गायेन (33) को गिरफ्तार किया है. दोनों उत्तर 24 परगना के बशीरहाट व हाड़ोवा के रहनेवाले हैं.
दोनों को शुक्रवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया. एआरएस सूत्रों के मुताबिक उन्हें खबर मिली थी कि धर्मतल्ला बस स्टैंड में कुछ अपराधी तत्व के लोग हथियारों की डीलिंग करनेवाले हैं. इस जानकारी के बाद एआरएस की टीम पहले से धर्मतल्ला बस स्टैंड में होनेवाली वहां की सभी गतिविधियों पर निगरानी रखे हुए थी.
अचानक एक व्यक्ति पर संदेह होने पर उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ करने पर उसके पास से प्लास्टिक के थैले में पांच किलो सफेद व एक पीले रंग का पावडर बरामद किया. इसके बाद हरनौल रशीद मंडल नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह उत्तर 24 परगना के बशीरहाट का रहनेवाला है. उसके पास से पांच सिंगल शॉटर फायर आर्म्स भी जब्त किये गये.
उससे पूछताछ कर इन हथियार व बारुद को खरीदने के आरोप में उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा से रबीउल गायेन को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो 9 एमएम पिस्टल जब्त किये. गिरफ्तार आरोपी इन बारुद व हथियार को कहां से लाये थे और इनका इस्तेमाल कहां करनेवाले थे, इस बारे में पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




