शाम को हुई बारिश, उमस व गरमी से मिली थोड़ी राहत

Updated at : 13 Jun 2014 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
शाम को हुई बारिश, उमस व गरमी से मिली थोड़ी राहत

कोलकाता. दिन भर गरमी व उमस से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश ने बड़ी राहत पहुंचायी. शाम ढलते ही अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी. बारिश होने के फलस्वरूप तापमान में बड़ी हद तक गिरावट आ गयी. जिसके कारण गरमी व […]

विज्ञापन

कोलकाता. दिन भर गरमी व उमस से परेशान लोगों को शाम को हुई बारिश ने बड़ी राहत पहुंचायी. शाम ढलते ही अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और थोड़ी ही देर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी.

बारिश होने के फलस्वरूप तापमान में बड़ी हद तक गिरावट आ गयी. जिसके कारण गरमी व हवा में अत्यधिक नमी से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली. इससे पहले दिन भर लोगों का बुरा हाल रहा. दोपहर को शहर का उच्चतम तापमान 38 डिग्री सेलसियस था. जबकि हवा में नमी की मात्र 85 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी. लोग त्रही-त्रही कर रहे थे. पर शाम को हुई कुछ देर की मूसलाधार बारिश एवं उसके साथ चली तेज हवा ने समां ही बदल कर रख दिया. तेज हवा के कारण शहर में कुछ स्थानों पर पेड़ों की डाल गिरने की भी सूचना मिली है.

जानकारी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के और भी कई जिलों में कालबैसाखी के साथ बारिश हुई है. उत्तर 24 परगना में कुछ स्थानों से ओले गिरने की भी सूचना मिली है. वैसे मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि फिलहाल दक्षिण बंगाल में बरसात ने प्रवेश नहीं किया है. अत्यधिक नमी बारिश का कारण बनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola