रविवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएगी भाजपा की दूसरी टीम

Updated at : 13 Jun 2014 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
रविवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएगी भाजपा की दूसरी टीम

कोलकाता : भाजपा की दूसरी केंद्रीय टीम रविवार 15 जून को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दौरे पर जाएगी जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित रुप से सात जून को भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी. इस टीम का नेतृत्व पार्टी उपाध्यक्ष बलबीर पुंज करेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा की दूसरी केंद्रीय टीम रविवार 15 जून को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के दौरे पर जाएगी जहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कथित रुप से सात जून को भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी. इस टीम का नेतृत्व पार्टी उपाध्यक्ष बलबीर पुंज करेंगे.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कहा, ‘‘सांसद एवं पार्टी उपाध्यक्ष बलबीर पुंज के नेतृत्व में राष्ट्रीय भाजपा का चार सदस्यी दल बीरभूम जिला जाएगा जहां इस महीने की सात तारीख को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ता रहीम शेख की हत्या कर दी थी.’’ इस दल के अन्य सदस्य होंगे.. सांसद कीर्ति आजाद, पश्चिम बंगाल भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक सिद्धार्थ नाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अब्दुल राशिद अंसारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola