मालदा : लावारिश बम बरामद, मोबाइल टावर के नीचे रखा था बम
Updated at : 20 Sep 2018 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : मालदा जिले के वैष्णव नगर थाने के कृष्णपुर इलाके के मालेक मोड़ के पास एक प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखे गये जिंदा बम बरामद किये. इसे लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक मोबाइल टॉवर के नीचे प्लास्टिक डिब्बे देखा. लावारिश डिब्बे को देखकर बम […]
विज्ञापन
मालदा : मालदा जिले के वैष्णव नगर थाने के कृष्णपुर इलाके के मालेक मोड़ के पास एक प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखे गये जिंदा बम बरामद किये. इसे लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने एक मोबाइल टॉवर के नीचे प्लास्टिक डिब्बे देखा. लावारिश डिब्बे को देखकर बम होने की चर्चा शुरू हो गयी.
इसके बाद पुलिस को खबर दी गयी. पुलिस ने पहुंचकर बम से भरा डिब्बे बरामद किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जरिकेन में 17 जिंदा बम थे. इन्हें प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थों की मदद से तैयार किया गया था. ये बम यहां क्यों रखे थे व किनलोगों ने रखे थे, इस बारे में पुलिस अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है. पुलिस बाद में इन बमों को खाली जगहों पर ले गयी और निष्क्रीय कर दिया. मालदा के एएसपी दीपक सरकार ने बताया कि इस घटना से जुड़े बदमाशों की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




