शराब पीने का विरोध करने पर गृहवधू पर हमला, महिला ने किया विरोध तो पीटा

Updated at : 16 Sep 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
शराब पीने का विरोध करने पर गृहवधू पर हमला, महिला ने किया विरोध तो पीटा

कोलकाता : घर के सामने शराब पी रहे मनचलों का विरोध करना महिला के लिए महंगा पड़ गया. विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत मृधा मार्केट इलाके में शुक्रवार की रात शराब पी रहे कुछ मनचलों का एक महिला ने विरोध किया, इतने में सबने उसकी सामूहिक पिटाई कर दी. घटना के बाद ही पीड़ित महिला ने […]

विज्ञापन
कोलकाता : घर के सामने शराब पी रहे मनचलों का विरोध करना महिला के लिए महंगा पड़ गया. विधाननगर के न्यूटाउन थानांतर्गत मृधा मार्केट इलाके में शुक्रवार की रात शराब पी रहे कुछ मनचलों का एक महिला ने विरोध किया, इतने में सबने उसकी सामूहिक पिटाई कर दी. घटना के बाद ही पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृधा मार्केट के हरी मंदिर निवासी एक महिला रोजाना की तरह ही काम से घर लौटी थी. उस दौरान उसने देखा कि उसके घर के सामने ही दस बारह मनचले शराब की बोतल लेकर बैठे हैं और अचानक जब महिला ने उनके वहां शराब पीने का विरोध किया, तो वे महिला से ही उलझ पड़े और महिला की पिटाई और छेड़खानी की.
पीड़ित महिला का आरोप है कि पहले उन लोगों ने उसके परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी की. जब उसने उनके वहां शराब पीने का विरोध किया, तो उन लोगों ने हमला किया. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. सभी आरोपी फरार है, उनकी तलाश की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola