पत्नी से हुआ था झगड़ा, मृत मिला पति, स्थानीय लोगों का पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
Updated at : 20 Aug 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : पत्नी से झगड़े के बाद घर के अंदर से पति का रहस्यमय हालत में शव पाया गया. घटना चेतला लॉक गेट पीपीटी रेलवे साइडिंग के पास शनिवार देर रात की है.मृत व्यक्ति का नाम तपन देबनाथ (46) है. वह पेशे से एक रिक्शा चालक था. घर में गमछे की मदद से फंदे से […]
विज्ञापन
कोलकाता : पत्नी से झगड़े के बाद घर के अंदर से पति का रहस्यमय हालत में शव पाया गया. घटना चेतला लॉक गेट पीपीटी रेलवे साइडिंग के पास शनिवार देर रात की है.मृत व्यक्ति का नाम तपन देबनाथ (46) है. वह पेशे से एक रिक्शा चालक था. घर में गमछे की मदद से फंदे से लटकता हुआ उसका शव पाया गया. खबर पाकर चेतला थाने की पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस को प्राथमिक जांच में आसपास के लोगों से पता चला कि तपन की पत्नी अक्सर उसके साथ उलझते रहती थी. शनिवार रात को भी दोनों आपस में झगड़ रहे थे. देर रात को अचानक झगड़ा समाप्त हो गया तो लोगों ने सोचा कि वे लोग मामला आपस में सुलझाकर सो गये हैं. इसके बाद रविवार सुबह जब लोग उठे तो तपन को कमरे के अंदर फंदे से लटके हालत में पाया. पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया तो पाया कि उसके शरीर के कई हिस्सों में जख्म के निशान मौजूद थे.
तपन के गुप्तांग में भी चोट के निशान थे. पूरा पैंट खून से सना हुआ था.आसपास के लोगों का अनुमान है कि पत्नी ने ही गुस्से में आकर तपन का कत्ल कर उसे फांसी का रूप देने की कोशिश की है. पुलिस ने तपन की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या आत्महत्या, इसके असली कारण का पता लग सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




