केकेआर के सम्मान समारोह में हिस्सा लेगी ममता

Updated at : 02 Jun 2014 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
केकेआर के सम्मान समारोह में हिस्सा लेगी ममता

कोलकाता: व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल यहां ईडन गार्डन्स में आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के भव्य सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगी. योजनाओं की समीक्षा के लिए जलपाईगुडी गई ममता आज रात वापस लौटेंगी. सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राज्य क्रिकेट संघ और राज्य सरकार मिलकर कर रहे हैं. राज्य […]

विज्ञापन

कोलकाता: व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल यहां ईडन गार्डन्स में आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के भव्य सम्मान समारोह में हिस्सा लेंगी. योजनाओं की समीक्षा के लिए जलपाईगुडी गई ममता आज रात वापस लौटेंगी. सम्मान कार्यक्रम का आयोजन राज्य क्रिकेट संघ और राज्य सरकार मिलकर कर रहे हैं.

राज्य सरकार ने बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी आमंत्रित किया है जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से केकेआर के खिलाफ फाइनल में 55 गेंद में नाबाद 115 रन की पारी खेली थी. केकेआर की टीम हालांकि तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही.

ममता ने कहा, ‘‘केकेआर को हार्दिक बधाई, सभी ने अच्छा खेला. मैं रिद्धिमान साहा को भी उनकी बेहतरीन पारी के लिए धन्यवाद देता हूं. मैं पहले ही (टीम के सह मालिक) शाहरुख (खान) को चैम्पियन बनने के बाद स्वागत समारोह के आयोजन के लिए कह चुकी हूं. मैंने कैब प्रमुख जगमोहन डालमिया के साथ भी कल के समारोह के बारे में बात की है.’’ कल दोपहर दो बजे शुरु होने वाले सम्मान समारोह में हिस्सा लेने के बाद ममता सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अलीपुरदुआर रवाना हो जाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola