ePaper

कागज का बंडल थमा कर मरीज के परिजन से ले भागे कीमती गहने

Updated at : 13 Aug 2018 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
कागज का बंडल थमा कर मरीज के परिजन से ले भागे कीमती गहने

कोलकाता : एनआरएस अस्पताल के दो नंबर गेट के पास एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर तीन शातिर बदमाश उसके शरीर से सोने के गहने उतरवा कर उसे लेकर फरार हो गये. पीड़ित महिला का नाम हसीना बीबी उर्फ हचीना (25) है. इस घटना के बाद उसने इसकी शिकायत तालतल्ला थाने में […]

विज्ञापन
कोलकाता : एनआरएस अस्पताल के दो नंबर गेट के पास एक महिला को अपनी बातों के जाल में फंसाकर तीन शातिर बदमाश उसके शरीर से सोने के गहने उतरवा कर उसे लेकर फरार हो गये. पीड़ित महिला का नाम हसीना बीबी उर्फ हचीना (25) है. इस घटना के बाद उसने इसकी शिकायत तालतल्ला थाने में दर्ज करायी.
शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि तीन युवक अस्पताल के दो नंबर गेट के पास आकर आये. उनमें से एक युवक ने पेपर के अंदर लिपटा हुआ एक बंडल उन्हें दिया और उसमें 50 हजार रुपये होने की जानकारी दी. इसके बाद अपनी बातों के जाल में फंसा कर उसके शरीर से सोने के जेवरात उतरवा लिये. कुछ ही देर में वापस इन रुपयों को लेने आने की बात कह कर वे गहने लेकर फरार हो गये.
काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पीड़िता ने पेपर का बंडल खोला तो रुपये की जगह अंदर रुपये की साइज का कागज का बंडल था. काफी ढूंढने के बाद भी वे वहां नहीं मिले. इसके बाद इसकी शिकायत उन्होंने तालतल्ला थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों की मदद ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola