फलता में भाजपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़

Updated at : 02 Jun 2014 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
फलता में भाजपा समर्थकों के घरों में तोड़फोड़

कोलकाता : भाजपा समर्थकों पर हमले का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि दक्षिण 24 परगना के फलता में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने पार्टी समर्थकों पर शनिवार रात को हमला किया. भाजपा समर्थकों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की गयी. महिलाओं के साथ भी अभद्र […]

विज्ञापन

कोलकाता : भाजपा समर्थकों पर हमले का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. भाजपा ने आरोप लगाया है कि दक्षिण 24 परगना के फलता में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों ने पार्टी समर्थकों पर शनिवार रात को हमला किया. भाजपा समर्थकों के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की गयी. महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया.

भाजपा ब्लॉक प्रतिनिधि दल ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया. भाजपा नेता देवदास मंडल ने बताया कि वे इसकी रिपोर्ट प्रदेश भाजपा को देंगे. दूसरी तरफ फलता के तृणमूल विधायक तमोनाश घोष ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. घोष ने दावा किया कि यहां राजनीतिक हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है, बल्कि दो मोहल्लों की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई यहां राजनीतिक हिंसा की बात साबित कर दे तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola