छात्राएं बनीं दुष्कर्म का शिकार

Updated at : 02 Jun 2014 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राएं बनीं दुष्कर्म का शिकार

फिर शर्मसार हुआ वीरभूम एवं पुरुलिया पानागढ़ : वीरभूम के लाभपुर में सालिसी सभा में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना का अभी तक निपटारा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर जिले के मोहम्मद बाजार थाना के चामुबेड़ा ग्राम में हवस के पुजारियों ने सातवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्र से […]

विज्ञापन

फिर शर्मसार हुआ वीरभूम एवं पुरुलिया

पानागढ़ : वीरभूम के लाभपुर में सालिसी सभा में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना का अभी तक निपटारा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर जिले के मोहम्मद बाजार थाना के चामुबेड़ा ग्राम में हवस के पुजारियों ने सातवीं कक्षा की एक आदिवासी छात्र से सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.

सालिसी सभा कर मामले को दबाने की कोशिश की गई लेकिन पीड़ित परिवार ने सालिसी सभा का बहिष्कार करते हुए थाने में अभियुक्तों के खिलाफ अभियोग दायर किया है. अभियुक्त फरार बताये गये हैं. इस घटना ने एक बार फिर आदिवासी समाज और सालिसी सभा के खिलाफ मोरचा खोल दिया है. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गांव के आदिवासी समाज के युवकों ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया है. घटना को लेकर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छानबीन में जुट गयी है. सामूहिक बलात्कार में शामिल अभियुक्तों की तलाश की जा रही है. इधर छात्र की मेडिकल जांच के बाद उसे सिउड़ी सदर अस्पताल में भरती किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola