कलियुगी पुत्र ने संपत्ति के लोभ में मां को पीटकर घर से निकाला

Updated at : 07 Aug 2018 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
कलियुगी पुत्र ने संपत्ति के लोभ में मां को पीटकर घर से निकाला

पानागढ़ : वीरभूम के बोलपुर 18 नंबर वार्ड स्थित कासिमबाजार में कलियुगी पुत्र ने दौलत के लोभ में वृद्ध मां की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. पीड़ित कल्पना अंस ने बोलपुर थाने में जाकर पुत्र गौरांग अंस के खिलाफ पिटाई कर घर से बाहर निकालने और मकान में ताला जड़ देने का […]

विज्ञापन
पानागढ़ : वीरभूम के बोलपुर 18 नंबर वार्ड स्थित कासिमबाजार में कलियुगी पुत्र ने दौलत के लोभ में वृद्ध मां की पिटाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. पीड़ित कल्पना अंस ने बोलपुर थाने में जाकर पुत्र गौरांग अंस के खिलाफ पिटाई कर घर से बाहर निकालने और मकान में ताला जड़ देने का आरोप लगाया है.
बोलपुर पुलिस ने वृद्धा को उसके मकान में लगाये गये ताला को तोड़कर प्रवेश कराया. घटना के बाद से अभियुक्त पुत्र फरार है. पुलिस अभियुक्त पुत्र की तलाश कर रही है. कल्पना अंस ने बताया कि पुत्र गौरांग उन्हें घर से जबरन बाहर निकालकर मकान को बेचना चाहता है. स्थानीय लोगों में घटना को लेकर गौरांग के प्रति आक्रोश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola