फरार पति की तलाश में दूसरे राज्यों में भी पुलिस ने शुरू की छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Aug 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : नारकेलडांगा मेन रोड में एक गर्भवती महिला पूजा जैन (36) का उसके मायके में लहूलुहान शव मिलने की घटना में फरार पति व पेशे से कपड़ा व्यापारी दीपक जैन (40) की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि दीपक के मिलने के बाद ही उसने हत्या की है या नहीं, […]
विज्ञापन
कोलकाता : नारकेलडांगा मेन रोड में एक गर्भवती महिला पूजा जैन (36) का उसके मायके में लहूलुहान शव मिलने की घटना में फरार पति व पेशे से कपड़ा व्यापारी दीपक जैन (40) की पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि दीपक के मिलने के बाद ही उसने हत्या की है या नहीं, इसका पता चल सकेगा.
फिलहाल दीपक के परिवार के सदस्यों से पूछताछ करने के बाद दूसरे राज्यों में उसके परिवार के सदस्यों से पूछताछ व दीपक की तलाशी के लिए कोलकाता पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में रवाना हुई है. ज्ञात हो कि कमरे के अंदर बेडशीट में लिपटे हालत में पूजा जैन का शव बरामद किया गया था. पोस्टमार्टम में उसके साथ मारपीट व गला घोटकर हत्या करने का खुलासा हुआ था. जिसके बाद से पुलिस दीपक की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










