माकपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

Published at :01 Jun 2014 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
माकपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

तृणमूल पर लगा हमले का आरोप मालदा : तृणमूल समर्थित बदमाशों द्वारा माकपा के एक कार्यकर्ता पर रॉड से हमला करने का आरोप सामने आया है. गंभीर हालत में माकपा कार्यकर्ता तपेश मंडल (34) को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना शुक्रवार रात को आठ बजे के आसपास इंग्लिशबाजार थाना […]

विज्ञापन

तृणमूल पर लगा हमले का आरोप

मालदा : तृणमूल समर्थित बदमाशों द्वारा माकपा के एक कार्यकर्ता पर रॉड से हमला करने का आरोप सामने आया है. गंभीर हालत में माकपा कार्यकर्ता तपेश मंडल (34) को मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना शुक्रवार रात को आठ बजे के आसपास इंग्लिशबाजार थाना के आमृति ग्राम पंचायत के कामातमोड़ स्थित चाय दुकान की है. उस चाय की दुकान में बैठ कर तपेश मंडल चाय पी रहा था.माकपा कार्यकर्ता तपेश मंडल का कहना है कि छह-सात लोगों ने उसे अचानक घेर लिया. इसके बाद लोहे के रॉड, बांस, लाठी से मारने लगे.

हमलावरों में सभी तृणमूल के कार्यकर्ता थे. माकपा कार्यकर्ता पर हमले की खबर पा कर माकपा के सचिव मंडली के सदस्य कौशिक मिश्र मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचे. उनका कहना है कि अमृति ग्राम पंचायत इलाके में माकपा की शक्ति बढ़ रही है. पंचायत चुनाव के बाद से ही तृणमूल समर्थकों द्वारा माकपाइयों को धमकया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तपेश मंडल पर हमले की घटना के बाद भी पुलिस इलाके में नहीं आयी, जबकि शुक्रवार रात को ही इंग्लिशबाजार थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी.

अपराधी खुलेआम घुम रहे हैं. तपेश मंडल पर हुए हमले के बाद से इलाके के लोगों में आतंक है. इधर, घायल तपेश मंडल ने कहा कि पुलिस अस्पताल में उनसे मिलने आयी थी. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है. जिला तृणमूल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि माकपा कार्यकर्ता पर हमले की घटना में तृणमूल का कोई जुड़ा हुआ नहीं है. तृणमूल के खिलाफ साजिश रची जा रही है. दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक प्रसुन बनर्जी ने कहा कि 11 लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. घटना के पीछे कोई राजनीति नहीं है. पुलिस को अंदाजा है कि पुरानी दुश्मनी के चलते ही इस तरह की घटना घटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola