शराब व जुए के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Aug 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

मालदा : शराब और जुए के लिये पैसा नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है. यह भी आरोप है कि पत्नी के नाम से डेढ़ कट्ठा जमीन थी, जिसे पति जबरन बेचने की कोशिश कर रहा था. इसका विरोध करने पर हलिमा बीबी (28) पर जानलेवा हमला किया […]
विज्ञापन
मालदा : शराब और जुए के लिये पैसा नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगा है. यह भी आरोप है कि पत्नी के नाम से डेढ़ कट्ठा जमीन थी, जिसे पति जबरन बेचने की कोशिश कर रहा था. इसका विरोध करने पर हलिमा बीबी (28) पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसकी मौत हो गयी.
मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यह घटना मोथाबाड़ी थाने के साटांगापाड़ा इलाके में घटी. पुलिस ने बताया है कि हलिमा के पांच और सात साल के दो बच्चे हैं. उसके पति का नाम सैदुल शेख है. वह कोई कामकाज नहीं करता था. जुए में उसने सबकुछ स्वाहा कर दिया था. इसके अलावा उसे शराब की भी लत थी. मंगलवार रात को उसने हलिमा बीबी से पैसों की मांग की. पैसे नहीं देने पर बच्चों के सामने ही उसने अपनी पत्नी को पहले बांस से पीटकर और फिर हंसिया से मारकर हत्या कर दी.
बुधवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मृतका के दो भाइयों मुबारक हुसैन और शहाबुद्दीन अहमद ने दी. पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में दोनों ने कहा है कि दीदी को उसका पति अक्सर मारता-पीटता था. दीदी के नाम से डेढ़ कट्ठा जमीन थी, जिसे वह बेचना चाहता था. इसके अलावा रोज ही जुआ और शराब के लिये पैसे की मांग करता था. इसी को लेकर उसने दीदी की हत्या कर दी. मोथाबाड़ी थाने के ओसी हाराधन देव ने बताया कि हत्या के आरोप सैदुल शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




